LIVE UPDATE
Big news

बेलतरा को 40 करोड़ की सौगात..केन्द्रीय मंत्री,डिप्टी सीएम,विधायक ने किया भूमिपूजन..अरपा पर बनेगा 24 करोड़ का नया पुल

सुशांत की मांग पर डिप्टी सीएम ने की 10 करोड़ की घोषणा.. 43 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

बिलासपुर— केन्द्रीय मंत्री, तोखन साहू, प्रदेश के डिप्टी सीएम अरूण साव और बेलतरा विधायक सुशान्त शुक्ला ने विधानसभा बेलतरा में 43 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। सुशांत शुक्ला ने बताया कि दोनो मंत्रियों ने विकास कार्यों के लिए 40 करो़ड़ का सौगात दिया है। खासकर डिप्टी सीएम अरूण साव ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के नगरी निकाय की सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ राशि का एालन किया है। जिला खेल परिसर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भवन के लिए राशि स्वीकृत होने पर खुशी जाहिर किया है। पदाधिकारियों ने इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू डिप्टी सीएम अरुण साव और विधायक सुशांत शुक्ला का अभिनंदन कर आभार जाहिर किया है। 
सौगात ही सौगात
  जिला खेल परिसर में केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के डिप्टी सीएम अरूण साव और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने 43 कार्या का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समाजों को राज्य सरकार ने सामुदायिक भवनों की सौगात दिया है। भाजपा ने जनता की अपेक्षा को पूरा करते हुए वादा को पूरा किया है। तोखन साहू कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 2014 के पहले देश में गरीबी और भूख और भ्रष्टाचार से लोग परेशान थे। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद गरीबों का सपना साकार हुआ है। केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण 81 करोड़ जनता को मुफ्त में चावल मिल रहा है।  प्रधानमंत्री के प्रयास से अब तक गरीबों के लिए देश में चार करोड़ आवास बनाए गए हैंष तीन करोड़ आवास बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने  बहनों को उज्ज्वला योजना की सौगात दी है। आयुष्मान योजना से पांच लाख तक के निःशुल्क इलाज किया जा रहा है।
साहू ने बताया कि मोदी सरकार ने 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया । कश्मीर को धारा 370 से आजाद काराया। मोदी ने नागरिक संशोधन बिल,तीन तलाक कानून, वक्फ बोर्ड संशोधन कानून जैसे ऐतिहासिक फैसला लिया है।
डिप्टी सीएम ने की तारीफ
छत्तीसगढ़ शासन डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा है आज हमने बेलतरा विधानसभा के लिए 40 करोड़ रुपए से अधिक का भूमिपूजन किया है।  पिछली सरकार ने नरवा गुरुवा बाड़ी में छत्तीसगढ़ का 5 साल बर्बाद कर दिया। विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व में समूचे प्रदेश का सायं सांय विकास हो रहा है।  बहनों को हर महीने महतारी वंदन का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ मिल रहा है। सभी क्षेत्रों में सड़क, पुल,पुलिया बन रही है। सभी समाज के लोग आगे बढ़े रहे हैं। अरूण साव ने बताया कि विधायक सुशांत शुक्ला का काम साय साय च रहा है। क्षेत्र के लिए विकास के लिए दिन रात जूझ रहे हैं । यही कारण है कि बेलतरा  तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान अरूण साव ने सुशांत  शुक्ला की मांग पर क्षेत्र में सड़कों के लिए  10 करोड़ राशि देने के एलान किया ।
अरपा पर बनेगा नया पुल
 सुशांत शुक्ला ने बताया आज दोनों मंत्रियों ने विधानसभा क्षेत्र में 40 करोड़ के विकास कार्या का भूमि पूजन किया। डिप्टी सीएम अरुण साव , केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सुखी नदी में उल्टी गंगा बहाने का काम किया है। बेलतरा के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और डिप्टी सीएम अरुण साव ने मुक्त हस्त से सौगात दिया है। सुशांत शुक्ला ने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश को पीछे धकेल दिया है। लेकिन 16 महीने में ही डबल इंजन सरकार ने विकास की रफ्तार को तेज किया है। विधायक शुक्ला ने बताया कि  साइंस कॉलेज में 750 सीट वाला ऑडिटोरियम 22 करोड़ की लागत से बनने जा रहा है। अरपा नदी पर 24 करोड़ की लागत से नया पुल बनेगा। डिप्टी सीएम से सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ की राशि का एलान किया है।
सड़कों का होगा चौड़ीकरण
नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताइए 39 करोड़ के विकास कार्य का भूमि पूजन किया गया है। 23 करोड़ की लागत से अरपा में नया ब्रिज बनाया जाएगा। बसंत विहार से अमरैया चौक तक अपोलो रोड का चौड़ीकरण और निर्माण,15 समाज के भवनों में निर्माण समेत विभिन्न निर्माण के कार्य सम्पन्न होंगे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close