बिलासपुर…रात की गश्त के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो बटनदार धारदार चाकू बरामद हुए। पुलिस ने 22 वर्षीय सुमीत कुर्मी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस के अनुसार 16 अगस्त की रात शंकर नगर के पास गश्त के दौरान दोनों संदिग्ध नजर आए। पुलिस टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। दोनों के पास से स्टील के दो बटनदार धारदार चाकू मिले। पूछताछ में एक की पहचान सुमीत कुर्मी, निवासी शंकर नगर, तोरवा के रूप में हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुमीत के खिलाफ अपराध क्रमांक 438/2026 में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं नाबालिग के मामले में किशोर न्याय बोर्ड के निर्धारित प्रावधानों के तहत सामाजिक एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि तैयार कर उसे बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है और चाकू लेकर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.