LIVE UPDATE
Bilaspur

दो लूट, चार आरोपी..पुलिस का फास्ट ट्रैक ऑपरेशन.. लुटेरों से इनोवा-बाइक बरामद

बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए लूटपाट की दो अलग-अलग वारदातों में शामिल चार आरोपियों को महज़ कुछ घंटों में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सफेद रंग की इनोवा कार, एक बजाज पल्सर बाइक और 3,000 रुपये नगद बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम शैलेंद्र ध्रुव और अनुराग गोस्वामी है।  दोनों आरोपी जोगीपुर रहंगी के रहने वाले हैं। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपी विक्रम यादव  रायपुर और,  दीपक दास मानिकपुरी बलौदा बाजार का रहने वाला हैं।

पुलिस सी मिली जानकारी के अनुसार मामला 9 और 10 अगस्त की दरम्यानी रात का है।जब बिजली ऑफिस के पास चारों आरोपियों ने बलराम मंडावी से बाइक लूट ली। इसके बाद आरोपियों में से दो ने बाइक का इस्तेमाल कर  वाणीराव पेट्रोल पंप के पास शिवकुमार सूर्यवंशी से 9,000 रुपये की लूट की।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उत्तम साहू के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई संदेही आरोपियों को दर्द दबोचा।  पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूटपाट की घटना को कबूल किया।  सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को बीएनएस की धारा 309(6) के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी उत्तम साहू, एएसआई राधेलाल ध्रुवे, मोहन सोनी, आरक्षक सतपुरन जांगड़े, योगेंद्र खूंटे, सुधीर कश्यप, मनीष साहू और विनोद शास्त्री की अहम भूमिका रही।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close