LIVE UPDATE
Bilaspur

चाकू लहराकर मचाई दहशत, पुलिस ने तुरंत दबोचे दो आरोपी

बिलासपुर पुलिस का एक्शन: त्योहार में खलल डालने वालों पर सख्त प्रहार

बिलासपुर…उर्स पर्व के दौरान शहर में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले दो युवकों को बिलासपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अलग-अलग संदल जुलूसों में चाकू लहराकर आम लोगों को भयभीत कर रहे थे।

पहली घटना में, घोड़ादाना स्कूल तारबहार से निकली संदल टोली के दौरान पुलिस लाइन के पास मामूली विवाद के बाद आरोपी हर्ष खांण्डे ने चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैला दी। पुलिस के पहुंचने से पहले वह मौके से फरार हो गया, लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी पहचान कर उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं दूसरी घटना में, तालापारा सिविल लाइन से निकली दूसरी संदल टोली के दौरान मगरपारा चौक के पास आरोपी अब्दुल अजीम खान को हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक बड़ा धारदार चाकू और एक चापड़नुमा हथियार जब्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वालों और आम जनता में भय पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। शहर में सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button