LIVE UPDATE
Chhattisgarh

जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद

क़रीब 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन

सिंघीतराई सक्ती, । भीषण गर्मी और गिरते जल स्तर के बीच जल संकट से जूझ रहे ग्राम पंचायत निमोही के नागरिकों के लिए वेदांता पावर के सक्ती जिला स्थित थर्मल पावर प्लांट द्वारा वाटर टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कंपनी पिछले तीन वर्षों से ग्राम पंचायत निमोही में मार्च से जून तक टैंकरों के माध्यम से नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। इस वर्ष लगभग 120 परिवारों को प्रति दिन 12000 लीटर जल आपूर्ति से प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

वेदांता पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि वेदांता पावर अपने प्रचालन क्षेत्रों में दीर्घकालिक सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के जरिए जरूरतमंद नागरिकों की मदद के लिए कटिबद्ध है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विकास का ऐसा वातावरण तैयार करना है जिससे प्रत्येक जरूरतमंद को समानता के साथ विकास के अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि जल संचय और उसकी उपलब्धता आज की सबसे बड़ी जरूरत है। ऐसे में यह प्रसन्नता की बात है कि निमोही के नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप जल की आपूर्ति की जा रही है जिससे उन्हें जल संकट से निपटने में मदद मिल रही है।

निमोही ग्राम पंचायत के सरपंच पारसमणि गभेल ने वेदांता पावर के बेहतरीन सामुदायिक विकास कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बताया कि उनके क्षेत्र में कंपनी की ओर से नागरिकों की हरसंभव मदद की जा रही है। उनके गांव में जल स्तर बहुत कम है। सामान्यतः प्रति वर्ष मार्च महीने तक बोरवेल और कुएं सूख जाते हैं। गांव के लोगों के पास पानी की आपूर्ति का अन्य कोई विकल्प नहीं है। वेदांता पावर ने वर्ष 2023 से क्षेत्र में कार्य की शुरूआत की है तब से लोगों को गर्मी के दिनों में आवश्यकतानुसार जल की निरंतर आपूर्ति की जा रही है।

वेदांता पावर के वाटर टैंकरों के जरिए लाभान्वित होने वाले नागरिक किरण कुमार बैरागी, राजू डनसेना एवं श्वेता डनसेना सहित अनेक नागरिकों ने बताया कि उनके गांव में प्रतिदिन जल की आपूर्ति तीन से चार बार की जाती है जिससे वे अपने रोजमर्रा के काम आसानी से कर पाते हैं। नागरिकों का यह भी कहना है कि वेदांता पावर के सामुदायिक विकास के कार्य उत्कृष्ट हैं। नागरिकों ने बताया कि जलापूर्ति के अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में नागरिकों को उत्कृष्ट सुविधा दी जा रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में संचालित परियोजनाएं एवं प्रशिक्षण महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। वेदांता पावर के उत्कृष्ट सहयोग के लिए निमोही सरपंच ने आभार प्रकट किया है।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button