LIVE UPDATE
Bilaspur

‘मैं भी आम नागरिक’: RTO में कतार में खड़े नजर आए डॉ. महंत

VIP कल्चर को ठेंगा: लाइन में खड़े होकर डॉ. चरणदास महंत ने कराया लाइसेंस रिन्यू

बिलासपुर… छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सोमवार को बिलासपुर में एक ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। वीआईपी संस्कृति से अलग हटते हुए वे सीधे आरटीओ दफ्तर पहुंचे और आम नागरिकों की तरह कतार में खड़े होकर अपना ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण कराया।

बिलासपुर प्रवास के दौरान लगरा स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने बिना किसी विशेष सुविधा के पूरी प्रक्रिया अपनाई। फोटो खिंचवाने से लेकर डिजिटल सिग्नेचर तक, हर चरण में उन्होंने अपनी बारी का इंतजार किया। मौजूद अधिकारियों ने उन्हें सुविधा देने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने विनम्रता से मना करते हुए साफ कर दिया कि वे सामान्य नागरिक की तरह ही प्रक्रिया पूरी करेंगे।

काम पूरा होने के बाद उन्होंने आरटीओ के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया। इस पूरे अनुभव को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा करते हुए लिखा कि एक जागरूक नागरिक के रूप में नियमों का पालन करना और दस्तावेजों को समय पर अपडेट रखना सभी की जिम्मेदारी है।

डॉ. महंत की इस सादगी और व्यवहार की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। लोग इसे एक सकारात्मक संदेश के रूप में देख रहे हैं, जहां एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि ने खुद नियमों का पालन कर आम जनता के सामने उदाहरण पेश किया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button