Train Cancel/रेल प्रशासन ने चक्रधरपुर रेल मंडल में पांचवीं लाइन कमीशनिंग के लिए 25 सितंबर से 16 ट्रेनों के पहियों को थामने का आदेश दे दिया है। झांसी स्टेशन में नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते ट्रेनों को डायवर्ट रूट से चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके चलते सितंबर और अक्टूबर में 25 दिन तक ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

25 सितंबर से लेकर 13 अक्टूबर तक रेलवे दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा केबिन ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन कमीशनिंग से संबंधित कार्य करेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली नागपुर-टाटा, बक्सर एक्सप्रेस, दूरंतो सहित तकरीबन 16 ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में रद्द करने के संबंध में जानकारी दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
जर्जर स्कूल-आंगनबाड़ी भवनों के डिस्मेंटल के लिए चलेगा सर्वे अभियान
जर्जर स्कूल-आंगनबाड़ी भवनों के डिस्मेंटल के लिए चलेगा सर्वे अभियान
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें कब-कब कौन सी ट्रेन रहेगी रद्द/Train Cancel

25, 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर, 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 व 13 अक्टूबर को 18109/18110 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी से टाटानगर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस, 25, 26, 27, 28, 29, 30 सितम्बर, 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 व 13 अक्टूबर को 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर और 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 व 14 अक्टूबर को 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, 28 सितंबर और 12 अक्टूबर को नांदेड़ से रवाना होने वाली 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस, 30 सितम्बर और 14 अक्टूबर को सांतरागाछी से रवाना होने वाली 12768 सांतरागाछी नांदेड़ एक्सप्रेस, 29 सितम्बर को एलटीटी से रवाना होने वाली 01001 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस, 1 अक्टूबर को सांतरागाछी से रवाना होने वाली 01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस, 1 व 13 अक्टूबर को हटिया से रवाना होने वाली 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस, 2 व 14 अक्टूबर को दुर्ग से रवाना होने वाली 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस, 9 अक्टूबर को बिलासपुर से रवाना होने वाली 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस, 10 अक्टूबर को बक्सर से रवाना होने वाली 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
बलरामपुर,/ पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, टांगर महरी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.