गोवा…. शुक्रवार की रात्रि उत्तरी गोवा के परनेम में कुत्तों की लड़ाई को लेकर दो परिवार में झगड़ा हो गया। नाराज पर्यटक परिवार ने गुस्से में आकर स्तानीय परिवार की बुजुूर्ग महिला पर कार चढ़ा दिया। पर्यटक ने स्थानीय महिला को कार से घसीटा भी। यद्यपि स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी केबाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला है। और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है।

घटना उत्तरी गोवा के शहर परनेम की है। शुक्रवार रात कार से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी पर्यटक परिवार अपने पालतू कुत्ता के साथ गोवा आया। पर्यटक के स्थानीय पड़ोसी का नाम मारियाफेलिज और उनका बेटा जोसेफ है। जब भी दीपक बत्रा अपने कुत्ता को घूमना बाहर निकलते तो मारियाफेलिज का कुत्ता आपस में झगड़ने लगते। इस बात से परेशान होकर मारियाफेलिज ने दीपक बत्रा को अपनी परेशानी से अवगत कराया। मारियाफिलेज ने दीपक बत्रा से कहा कि अपने कुत्ता को घर के सामने ना लाए। इससे कापी परेशानी होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
राष्ट्रवादी मंच की 2 दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला व अधिवेशन आज से…
राष्ट्रवादी मंच की 2 दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला व अधिवेशन आज से…
बिलासपुर। राष्ट्रवादी मंच #Team_HallaBol परिवार छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 11 एवं 12 सितंबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन इस बात को लेकर दीपक बत्रा को क्रोध आ गया। कुत्ता घूमाने को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुई। दीपक बत्रा परिवार की एक महिला ने गुस्से में आकर मारियाफेलिज को बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया।  जोसेफ जब अपनी मां को उठाने गया तो बत्रा परिवार ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके चलते जोसेफ को  कंधे में चोट आई। मामले को स्थानीय लोगों ने किसी तरह शांत कराया। बीच बचाव करने के बाद पर्यटक परिवार मौके से चला गया। स्थानीय लोगों ने 67 साल की बुजुर्ग मारियाफेलिज को  पास की एक कुर्सी पर बैठा दिया।

 स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके कुछ देर बार दीपक बत्रा तेज रफ्तार में कार लेकर आया। और जानबूझकर कुर्सी पर बैठीं मारियाफेलिज को टक्कर मार दिया।. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार से मारियाफिलिज को करीब 10 मीटर तक घसीटा गया। इसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
Cg news।सरगुजा। छत्तीसगढ़ अंबिकापुर जिले के प्रधान डाकघर में FD से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। तकरीबन 15...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 घटना की जानकारी मिलते ही गोवा पुलिस मौके पर पहुंच गयी। सीसीटीवी खंगालने के बाद मांड्रे पुलिस ने दीपक बत्रा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 103, 281के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
CG News।बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सड़कों की स्थिति और निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी कर रहे हाई कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.