जांजगीर-चांपा— चांपा पुलिस ने एक 18 वर्षीय युवक को ब्लैकमेल करने के मामले में दो युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी कोरबा जिले से चांपा पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, चांपा थाना क्षेत्र निवासी युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की, तो उसने बताया कि मार्च 2024 में उसकी सोशल मीडिया पर कोरबा की एक युवती से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वे वीडियो कॉलिंग व चैटिंग करने लगे। इसी दौरान युवती ने युवक से उसकी कुछ निजी फोटो और वीडियो मंगवाईं, जिन्हें बाद में उसने ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
Cg news।रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवक का आरोप है कि युवती बार-बार धमकाकर पैसे की मांग कर रही थी। मामले की शिकायत पुलिस में की गई, जिसके बाद एक जाल बिछाया गया। आरोपी 12 जुलाई को 20 हजार रुपये वसूलने के इरादे से चांपा आए। एक युवती युवक के घर पहुंची और उसके बारे में जानकारी लेने लगी। जब युवक के पिता ने खुद को उसका पिता बताया, तो युवती भागने लगी। संदेह होने पर परिजनों ने उसका पीछा किया और चांपा मेन रोड पर पकड़ लिया, जहां पहले से एक लड़का और दूसरी युवती स्कूटी पर उसका इंतजार कर रहे थे।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने युवक को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलने की योजना कबूल की है।

ये खबर भी पढ़ें…
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
बिलासपुर/कोटा(दिलीप तौलानी) क्षेत्र में बाघ की दहशत अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि शनिवार सुबह एक बार फिर उसके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा की मौत, इलाके में पसरा मातम
CG News – दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा की मौत, इलाके में पसरा मातम
Cg news।छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.