कोरबा.. जिले के कोरकोमा गांव में एक मुर्गा पार्टी के बाद दर्दनाक हादसा हो गया। खाने-पीने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्य अचानक बीमार हो गए। इनमें से सास और दामाद की मौत इलाज के दौरान हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना रजगामार चौकी क्षेत्र के शिवनगर चौहानपारा की है। यहां रहने वाली 60 वर्षीय राजमीन बाई के घर सोमवार की रात उनका दामाद देवसिंह अपनी पत्नी के साथ भैसमा दादरकला से आया था। दामाद के आगमन की खुशी में परिवार और पड़ोसी राजाराम ने मिलकर मुर्गा पार्टी रखी। पार्टी के दौरान जमकर खाने-पीने का दौर चला।

ये खबर भी पढ़ें…
राष्ट्रवादी मंच की 2 दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला व अधिवेशन आज से…
राष्ट्रवादी मंच की 2 दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला व अधिवेशन आज से…
बिलासपुर। राष्ट्रवादी मंच #Team_HallaBol परिवार छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 11 एवं 12 सितंबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रात होते ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। सबसे पहले राजमीन बाई और फिर देवसिंह को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज कोरबा में भर्ती कराया गया।, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

इसके बाद परिवार के तीन अन्य सदस्य — राजकुमार (58), राजाराम (52) और चमेली बाई (48) — भी उल्टी-दस्त और कमजोरी की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचाए गए। तीनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है । हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
Cg news।सरगुजा। छत्तीसगढ़ अंबिकापुर जिले के प्रधान डाकघर में FD से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। तकरीबन 15...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने आशंका जताई है कि घटना का कारण फूड प्वाइजनिंग हो सकता है। फिलहाल मर्ग कायम कर  दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। निर्णय तक पहुंचने के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
CG News।बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सड़कों की स्थिति और निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी कर रहे हाई कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.