LIVE UPDATE
Chhattisgarh

जनगणना कार्य हेतु फील्ड ट्रेनरों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

कोंडागांव/ जनगणना कार्य के प्रथम चरण के लिए रविवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जनगणना फील्ड ट्रेनरों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय छत्तीसगढ़ रायपुर से कोंडागांव जिले के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी श्री संतोष मंडे एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स वेणुगोपाल राव के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

सभी फील्ड ट्रेनर्स जिला स्तर प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने-अपने चार्ज अधिकारी स्तर पर तीन दिवसीय सुपरवाइजर प्रकरणों को ट्रेनिंग दिया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रथम चरण के जनगणना कार्य सम्बंधी भवन एवं मकान क्रमांकन करने के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान मकान सूचीकरण, फील्ड में डाटा संकलन, एचएलओ मोबाइल एप के माध्यम से डाटा प्रविष्टि के बारे में विस्तार से बताया गया।

उल्लेखनीय है कि जनगणना कार्य के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य 01 मई से 30 मई तक किया जाएगा, जिसके लिए डाटा संकलन केवल डिजिटल माध्यम से किया जाएगा।

Back to top button