LIVE UPDATE
Chhattisgarh

महिला समेत तथाकथित तीन क्राइम रिपोर्टर गिरफ्तार…बिल्हा पुलिस की कार्रवाई..आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

आरोपियों से नगद समेत कार बरामद

बिलासपुर—बिल्हा पुलिस ने रेड कार्रवाई कर’’ क्राईम रिपोर्टर बताकर ईट्ट भट्ठा संचालक और ट्रैक्टर चालक से अवैध वसूली अंजाम देते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तथाकथित तीन क्राईम रिपोर्टर को नकदी और वाहन समेत कब्जे में लिया। विधिवत कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल कराया है।पकड़े गए तथाकथित आरोपियों का नाम  बेमेतरा जिला निवासी नारायण सिंह घृतलहरे और दीप कुमारी रजक है। तीसरा आरोपी सियाराम घृतलहरे मुंगेली जिला का निवासी है। 
 पुलिस के अनुसार बिल्हा थाना क्षेत्र निवासी शैलेन्द्र प्रजापति ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर एक मई को रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि कार  क्रमांक सीजी 4 क्युई 6382 मे एक महिला समेत तीन लोग ईंटभठ्ठा पहुंचे। कार के सामने क्राईम रिपोर्ट का बोर्ड लगा था। कार से उतरने के बाद तीनों ने अपने आप को क्राईम रिपोर्टर बताया।  तथाकथित क्राईम रिपोर्टरों ने धमकी देते हुए ईट भट्ठा संचालित करने का एनओसी मांगा। धमकी दिया कि ईंटभट्टा का संचालन बिना अनुमति से किया जा रहा है। यदि किसी प्रकार की कार्रवाई से बचना है तो  27000 रूपये देने को कहा। तीनों ने यह भी कहा कि यदि हमने लिख दिया तो ना केवल भठ्ठा बन्द हो जाएगा। बल्कि जेल भी जाना पडेगा।
पीड़ित ने लिखित रिपोर्ट में यह भी बताया कि तीनों की धमकी में आकर 1500 रूपये नगदी दिया है। इसके बाद फोन से तीनों की बात अपने परिचित से कराया। इसके बाद तीनो डर कर भाग गये। शाम को जानकारी मिली कि आरोपियों ने मंगला गांव के अन्य ईट भट्ठा संचालको और ट्रैक्टर चालकों से भी स्वयं को क्राईम रिपोर्टर बताया.। भय पैदा कर रूपयों की मांग की।
पुलिस ने मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों से साझा किया। साथ ही तथाकथित क्राईम रिपोर्ट महिला समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया्। मामले को विवेचना में लेकर आरोपियों की पतासाजी की गयी। विवेचना के दौरान आरोपियों को मंगला गांव स्थित ईट भट्ठा के पास तीनों को अवैध उगाही करते पकड़ा गया।
पूछताछ के दौरान तीनों ने अवैध वसूली का अपराध कबूल किया। आरोपियो के कब्जे से नकदी 1500 रूपये और कार बरामद किया गया। विधिवत कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close