LIVE UPDATE
Chhattisgarh

चोर बेखौफ, एक ही रात दुकान और बंद मकान साफ.. अब जांच पर सवाल

एक और वारदात, फिर वही सवाल—रामानुजगंज में चोर कब पकड़े जाएंगे?

रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)…नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 में बीती रात चोरों ने बेखौफ होकर एक किराना दुकान और एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो पाने से चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।

 ताला तोड़ नकदी और सामान ले उड़े

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाबा दुकेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित प्रदीप गुप्ता की किराना दुकान का ताला तोड़कर चोर नगदी के साथ किराना सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखने पर चोरी की पुष्टि हुई।

बंद मकान, नगदी-जेवरात गायब

इसी वारदात में चोरों ने पास ही स्थित अरविंद प्रजापति के बंद मकान को भी निशाना बनाया। बताया गया कि अरविंद प्रजापति घर से बाहर गए हुए थे, जबकि उनका पुत्र अमन प्रजापति अकेला होने के कारण रात में अपने चाचा के घर सोने चला गया था। सुबह लौटने पर उसने देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है, अंदर सामान बिखरा पड़ा है और नगदी व जेवरात गायब हैं।

 फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

एक ही रात में दो जगह चोरी की घटना सामने आने से पूरे वार्ड में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मौका मुआयना किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से शहर में हुई चोरी की घटनाओं का आज तक खुलासा नहीं हो सका है, जिससे चोरों को खुली छूट मिल रही है और नगर की रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close