Big news

जन्म प्रमाण पत्र सुधारने मांगा 500..राशन बेचकर पीड़िता ने चुकाया पैसा..आप नेताओं ने खोला मोर्चा..एएनएम सस्पेन्ड

जन्मप्रमाण पत्र के लिए पीड़िता ने बेचा राशन..आप नेताओं ने खोला मोर्चा...

बिलासपुर…खबर कोरबा जिले के मड़ई स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र से है। एएनएम ने बच्चे का प्रमाण पत्र सुधारने के लिए पांच सौ रूपया मांगा । घर में पैसा नहीं होने के कारण महिला ने घूस का पैसा घर का राशन बेचकर चुकाया। बावजूद इसके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र अभी तक नही मिला है। जानकारी के बाद आम नेता जसबीर सिहं की अगुवाई में स्थानीय लोगों के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर धरना प्रदर्शन किया है। जानकारी के बाद स्वास्थ्य महकमा ने एएनएम को निलंबित कर दिया है।
खबर कोरबा जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र मड़ई विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा से है। बंजारी निासी अमिशा पति रामेलाल के घर बच्चे का जन्म हुआ। उप स्वास्थ्य केन्द्र ने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाया। बाद में परिवार को जानकारी मिली कि बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र में कुछ त्रुटियां है। नवजात बच्चे के परिवार वालों ने जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटि सुधार का आवेदन किया।
  आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ ए.एन.एम.सरस्वती रजक ने अमिशा से 500 रूपयों की मांग की। एएनएम ने कहा कि बिना भुगतान प्रमाण पत्र में ना सुधार किया जाएगा। और ना ही प्रमाण पत्र दिया ही जाएगा। इसके बाद अमिशा ने अपने घर से राशन बेचकर एएनएम को 500 रूपयों का भुगतान किया।बावजूद इसके एएनएम ने प्रमाण पत्र नहीं दिया।
                मामले की जानकारी के बाद आप नेता सरदार जसबीर सिंह की अगुवाई मे कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने जमकर नारेबाज कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन और जानकारी के बाद जिला स्वास्थ्य महकमा ने एएनएम सरस्वती को निलंबित कर दिया है। जसबीर सिंह ने बताया कि अभी तक जन्म प्रमाण नहीं मिला है। जब तक पीड़ितो को न्याय नहीं मिलता है। हम हम धरना स्थल से नहीं हटने वाले हैं।
Back to top button
close