नई उड़ान योजना में बिलासपुर से सभी दिशाओं में हवाई मार्गों को शामिल कराए राज्य सरकार,समिति ने यही मांग केंद्रीय मंत्री और बिलासपुर संसद से भी की

बिलासपुर। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह केंद्र सरकार द्वारा लाई जाने वाली नई उड़ान योजना में समय रहते बिलासपुर से देश के सभी दिशाओं में महानगरों तक हवाई मार्गों को शामिल कराए।
गौर तलब है कि केंद्र सरकार इस योजना में टेंडर के माध्यम से किसी एक हवाई मार्ग पर एयरलाइंस का चयन करती है और उसे 3 साल के लिए यह मार्ग सौंप दिया जाता है।
इन तीन वर्षों में न केवल प्रति टिकट किराए में सब्सिडी मिलती है बल्कि एयरलाइंस को केंद्र सरकार के द्वारा दी जाती है बल्कि उसे रूट पर किसी अन्य एयरलाइंस को उड़ान की अनुमति नहीं होती।
यदि एक उड़ान पूरी तरह भर कर चलने लगे तो दूसरी उड़ान के लिए भी इस चयनित कंपनी को रूट दिया जाता है। अर्थात इस योजना के तहत कोई हवाई मार्ग मिलने पर एयरलाइन कंपनी के लिए लंबे समय तक विमान संचालन करना और लाभ की गारंटी होना एक महत्वपूर्ण बिंदु है।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने पुरानी उड़ान योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इनमें समय रहते बिलासपुर से अच्छे मार्ग नहीं जुड़वाए गए इसलिए बिलासपुर को पर्याप्त फायदा नहीं हुआ।
वर्तमान में समिति ने बिलासपुर से दिल्ली बिलासपुर से हैदराबाद बिलासपुर से वाराणसी बिलासपुर से जयपुर बिलासपुर से मुंबई बिलासपुर से पटना आदि मार्गों को उड़ान की नई योजना में शामिल करने का सुझाव दिया है।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने यही मांग बिलासपुर के सांसद और केंद्र में राज्य मंत्री श्री तोखन।
साहू से भी करने का निर्णय लिया है। समिति ने कहा कि केंद्र सरकार से अगर समय रहते राज्य सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि उचित पहल कर लेंगे तो मैं उड़ान योजना में कई अच्छे हवाई मार्ग बिलासपुर को मिलने की पूरी संभावना है।
हवाई सुविधा जल संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के कम से रवि बनर्जी, अनिल गुलहरे, बद्री यादव ,राशिद बख्श, नारद श्रीवास, संतोष पीपलवा ,चित्रकांत श्रीवास पूर्व महापौर रामशरण यादव प्रतीक तिवारी केशव गोरख संदीप बाजपेई ,आशुतोष शर्मा, मजहर खान , अमर बजाज, मोहन जायसवाल, रणजीत सिंह खनूजा, परसराम कैवर्त ,बद्री प्रसाद कैव्रत ,शिरीष कश्यप मोहम्मद शाहनवाज ,मनोज तिवारी, अकील अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।




