बिलासपुर… मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन सिर्फ शिकायतें सुनने का कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि यह जिले की जमीनी हकीकत का आईना बन गया। कोई सरकारी राशि के कथित दुरुपयोग की शिकायत लेकर पहुंचा, तो कोई अपनी डूबी फसल बचाने की गुहार लगा रहा था। किसी दिव्यांग ने आत्मनिर्भर बनने के लिए तालाब मांगा, तो किसी का महीनों पहले आग में जल चुका घर आज भी मुआवजे का इंतजार कर रहा है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने एक-एक आवेदन ध्यान से सुना और अधिकांश मामलों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल भी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मस्तूरी विकासखंड के दर्राभांठा गांव के सरपंच ने रेशम पालन योजना के नाम पर सरकारी राशि के कथित दुरुपयोग का मामला उठाया। उनका आरोप था कि शासकीय भूमि पर संचालित योजना में वर्षों से अलग-अलग खातों के माध्यम से लाखों रुपये का गलत इस्तेमाल किया गया है। कलेक्टर ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में एक ऐसा आवेदन भी आया जिसने सबका ध्यान खींचा। बाम्हू खैरा के दिव्यांग चंदन कुमार ने कहा कि वे शारीरिक रूप से अन्य काम करने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए घर के पास स्थित शासकीय तालाब में मत्स्य पालन की अनुमति देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया जाए। उन्होंने बताया कि पहले भी आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सेंदरी और कछार के किसानों ने संयुक्त आवेदन देकर बताया कि सीबीजी संयंत्र बनने के बाद बरसाती पानी की निकासी बाधित हो गई है। नतीजा यह है कि खेतों में जलभराव हो रहा है और फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसानों ने स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग रखी।

बेलगहना तहसील के बहरामुड़ा निवासी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जनवरी में शॉर्ट सर्किट से उनका पूरा मकान जलकर खाक हो गया था। मुआवजे के लिए आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। उन्होंने प्रशासन से जल्द राहत राशि दिलाने की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धनगवां हाई स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने गणित शिक्षक की लंबे समय से खाली पद की ओर ध्यान दिलाया। समिति का कहना था कि शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई और बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है।

मंगला की दीनदयाल कॉलोनी के रहवासियों ने बार-बार खराब हो रहे ट्रांसफॉर्मर और घंटों बिजली गुल रहने की समस्या उठाई। वहीं सरकंडा की दिव्यांग बबीता यादव ने ट्राइसाइकिल की मांग की, जबकि अमेरी निवासी रोहित कुमार ने मोपका गौशाला में बंद अपनी गाय वापस दिलाने का आवेदन सौंपा।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई कर समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।