बिलासपुर/तखतपुर… तखतपुर विकासखंड के मेडपार गांव में मंगलवार सुबह धान रोपाई पर निकलीं महिला मजदूरों का सफर मातम में बदल गया। पूर्व जनपद सदस्य के खेत में रोपाई करने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो महिला मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे मेडपार और आसपास के गांवों की महिला मजदूर सकरा स्थित पूर्व जनपद सदस्य के खेत में धान रोपाई के लिए जा रही थीं। मजदूरों को ले जाने के लिए भेजे गए ट्रैक्टर को पूर्व जनपद सदस्य के भाई विक्की पटेल चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से चला रहा था। सकरा जल्दी पहुंचने की कोशिश में वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क से उतरकर खेत में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के चारों पहिए ऊपर हो गए और उसके नीचे कई महिला मजदूर दब गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मेडपार की सरपंच ने तत्काल जेसीबी बुलवाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे फंसी महिलाओं को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक के पास लाइसेंस चालान का नहीं है। और ना ही ट्रैक्टर का इंश्योरेंस ही है

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मजदूरों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि खेती के मौसम में मजदूरों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में ठूंस-ठूंसकर ले जाना आम बात हो गई है। सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जाती है और तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाए जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी स्थिति में केवल चालक ही नहीं, बल्कि मजदूरों को इस तरह परिवहन कराने वालों की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह हादसा सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों की सुरक्षा के प्रति बरती जा रही घोर लापरवाही की दर्दनाक तस्वीर है। अब सवाल यह है कि क्या दो महिलाओं की मौत के बाद मजदूरों को ट्रैक्टरों में ढोने की इस खतरनाक परंपरा पर प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई करेगा, या फिर अगली दुर्घटना का इंतजार होगा?