बिलासापुर— भाजपा के कद्दावर और दिग्गज नेता राज्य के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने राज्य सरकार और डॉ.रमन सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि मुझे तीन बार हराने का प्रयास किया। अब तो ननकीराम को किनारे लगा दिया है। लेकिन पार्टी फोरम में गुटबाजी और हराने वाले नेताओं के खिलाफ शिकायत के साथ कार्रवाई की मांग करूंगा। ननकी राम ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। यहां कोई भी काम बिना पैसों का नहीं होता है। कोटवारी और सरकारी जमीन धड़ल्ले से बेचा और खऱीदा जा रहा है। सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।

बम फोड़ गए ननकी राम कंवर

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 कार्यकर्ताओं के काम को लेकर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के दिग्गज कद्दावर नेता ननकी राम कंवर अल्प प्रवास पर बिलासपुर स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होने पत्रकारों से संवाद किया। सवाल जवाब के दौराम  पूर्व गृहमंत्री ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार का कामकाज ठीक है। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह फेल है। राज्य सरकार के कामकाज को लेकर बस इतना कहूंगा  जय श्री राम…क्योंकि हमारा एक भी कार्यकर्ता खुश नहीं है।

तत्कालीन केन्द्र सरकार के नेताओं का नक्सली रिश्ता

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नक्सल उन्मूलन को लेकर की रही कार्रवाई पर ननकी राम कंवर ने खुलकर बोला। पत्रकारों के सवाल पर कंवर ने बताया कि गृह मंत्री रहते हुए ही तय कर लिया गया था कि प्रदेश से नक्सलियों का सफाया करेंगे। लेकिन तत्कालीन केन्द्र सरकार की तरफ से राज्य सरकार को कोई सहयोग नहीं मिला। न फोर्स भेजा गया और ना ही आर्थिक मदद मिली। इससे समझा जा सकता है कि तत्कालीन केंद्र सरकार का नक्सलियों से संबध था।
सरकारी जमीन की खरीदी बिक्री
इस दौरान ननकी राम कंवर ने अपनी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि सरकारी और कोटवारी जमीन मिलीभगत कर धड़ल्ले से बेचा और खरीदा जा रहा है। उन्होने सक्ती में जमीन बेचे जाने का उदाहरण भी दिया। उन्होने दुहराया कि गृहमंत्री रहने के दौरान ही प्रदेश से नक्सलियों का सफाया का फैसला कर दिया गया था। लेकिन तत्कालीन केन्द्र सरकार ने किसी प्रकार की मदद नहीं की। ना तो आर्थिक मदद मिला और ना ही फौज भेजा गया। दरअस तत्कालीन समय केन्द्र सरकार में बैठे लोगों का ही नक्सलियों से रिश्ता था। सरकार के लोग ही नक्सलियों की मदद कर रहे थे।
राज्य सरकार का कामकाज..जयश्रीराम
सवाल जवाब के दौरान ननकी राम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह से फेल है। राज्य में जमकर भ्रष्टाचार है।  बिना पैसों का कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होने केन्द्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि कामकाज ठीक कर रही है। छत्तीसगढ की सरकार का काम काज जय़श्री राम है। छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। हमारा एक भी कार्यकर्ता खुश नहीं है। भला देखिए कार्यकर्ताओं का काम कराने मुझे बिलासपुर आना पड़ा है। शर्मिन्दा करने वाली बात है।
मुझे रमन सिंह ने हरवाया
क्या ननकीराम को किनारे लगाया जा रहा है। सवाल पर पूर्व गृहमंत्री ने तीखा हमला किया। मुझे तो लगा ही दिया गया है। डॉ. रमन सिंह ने तीन बार चुनाव हरवाने का प्रयास किया। मेरे खिलाफ बार बार साजिश हुई है।   इसकी शिकायत पार्टी फोरम में करूंगा। कार्रवाई की भी मांग करूंगा।