LIVE UPDATE
No news items found.
Chhattisgarh

कुनकुरी में बनेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी

ख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल प्रदेश के सभी 33 जिलों में आवासीय योजनाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में ग्राम गिनाबहार की यह परियोजना न केवल क्षेत्र के आवासीय विकास को नई दिशा देगी, बल्कि कुनकुरी और आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास तथा लोगों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाएगी।

जशपुरनगर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गिनाबहार में अटल विहार योजना के तहत एक आधुनिक एवं सुव्यवस्थित आवासीय परियोजना विकसित की जा रही है। यह परियोजना क्षेत्र में योजनाबद्ध शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं किफायती आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है। विशेष बात यह है कि यह कुनकुरी क्षेत्र की पहली आधुनिक एवं नियोजित आवासीय कॉलोनी होगी, जहां विभिन्न आय वर्गों के लिए कुल 97 आवास निर्मित किए जाएंगे।

नागरिकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल प्रदेश के सभी 33 जिलों में आवासीय योजनाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में ग्राम गिनाबहार की यह परियोजना न केवल क्षेत्र के आवासीय विकास को नई दिशा देगी, बल्कि कुनकुरी और आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास तथा लोगों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जशपुर जिले में आगामी समय में अटल विहार योजना अंतर्गत बालाछापर, पत्थलगांव तथा अटल आवास योजना अंतर्गत महुआ टोली कंदोरा में भी आवासीय परियोजनाएं प्रारंभ की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कुनकुरी में कोई व्यवस्थित कॉलोनी मण्डल अथवा प्राईवेट बिल्डर्स द्वारा विकसित नही किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सावन में आस्था फिसली, प्रशासन सोता रहा…!
सावन में आस्था फिसली, प्रशासन सोता रहा…!
बलरामपुर-रामानुजगंज...( पृथ्वीलाल केशरी)...सावन माह में शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर नगर पालिका और जिला प्रशासन की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगभग 7 एकड़ क्षेत्र में 17.15 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगी परियोजना
आवास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर ग्राम गिनाबहार, तहसील कुनकुरी में लगभग 7 एकड़ भूमि पर यह महत्वाकांक्षी परियोजना विकसित की जा रही है।

इसके लिए 17 करोड़ 15 लाख 71 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। परियोजना के तहत विभिन्न आय वर्गों के लिए कुल 97 आवासों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें EWS एवं LIG श्रेणी 91 आवास शामिल हैं। अटल विहार योजना के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा गृह निर्माण मंडल एवं अधोसंरचना विकास मंडल को मात्र एक रुपये प्रति वर्गफीट की दर से भूमि आवंटित की गई है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 80 हजार रुपये तथा एलआईजी श्रेणी में 40 हजार रुपये का अनुदान भी प्रदान किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news।रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में पारदर्शिता और सुशासन लाने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आधुनिक सुविधा युक्त एवं बेहतर प्लानिंग के साथ निर्मित होगी कालोनी
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि यह कॉलोनी आधुनिक सुविधाओं एवं बेहतर नगर नियोजन के मानकों के अनुरूप विकसित की जाएगी। कॉलोनी में चौड़ी एवं सुव्यवस्थित सड़कें, प्रभावी जल निकासी व्यवस्था, हरित एवं स्वच्छ वातावरण, सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं तथा अन्य बुनियादी अधोसंरचनात्मक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। एक सुनियोजित आवासीय परिसर के रूप में विकसित होने वाली यह परियोजना भविष्य में क्षेत्र की सबसे आकर्षक आवासीय कॉलोनियों में शामिल हो सकती है और नागरिकों को बेहतर जीवन गुणवत्ता उपलब्ध कराएगी।
एनएच-43 से मात्र 2 किलोमीटर दूर, विकास और निवेश दोनों के लिए उपयुक्त
परियोजना स्थल कुनकुरी-बगीचा मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-43) से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शहर से सटे इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति इसे आवासीय विकास के लिए अत्यंत उपयुक्त बनाती है। परियोजना स्थल के आसपास एशिया के द्वितीय सबसे बड़े चर्च, हॉलीक्रॉस मिशन अस्पताल, लोयला स्कूल एवं लोयला महाविद्यालय जैसे प्रमुख संस्थान लगभग 3 से 3.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इसके अतिरिक्त, भविष्य में इस क्षेत्र में शासकीय अस्पतालों, शासकीय कार्यालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण शासकीय भवनों के निर्माण की भी योजना है। वर्तमान में परियोजना स्थल के निकट शासकीय अस्पताल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन विकासात्मक गतिविधियों से क्षेत्र के सुनियोजित विस्तार को गति मिलेगी तथा भूमि के मूल्य में वृद्धि की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। इस दृष्टि से यह परियोजना न केवल आवासीय आवश्यकता की पूर्ति करेगी, बल्कि निवेश के लिए भी एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
नारायणपुर/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में मलेरिया मुक्त अभियान,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close