बलरामपुर/ आगामी जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित करने के कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नीर निधि नंदेहा के मार्गदर्शन तथा जनपद सीईओ श्री निजाम के नेतृत्व में जनपद पंचायत वाड्रफनगर के सभाकक्ष में पटवारी एवं ग्राम पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रावधानों, डेटा संकलन की प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही तरीके से संधारण, डिजिटल माध्यमों के उपयोग तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों ने प्रतिभागियों को जनगणना कार्य के दौरान शत-प्रतिशत शुद्धता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रशिक्षकों ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सटीक जनगणना के आंकड़े शासन की विभिन्न विकास योजनाओं के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन का आधार होते हैं इसलिए प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ्ाि जनगणना कार्य संपादित करें।

इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के लिए कहा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.