बिलासपुर-वित्तीय वर्ष के अंतिम तीन दिनों में राजस्व वसूली के लिए नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। 29,30 और 31 मार्च को अवकाश के बावजूद नगर निगम के संपत्ति कर का काउंटर खुला रहेगा और टैक्स लिए जाएंगे।

टैक्स जमा करने के निगम मुख्यालय विकास भवन और सभी जोन कार्यालय के काउंटर में इस दौरान टैक्स लिए जाएंगे।

नगर निगम के संपत्ति,समेकित समेत सभी प्रकार के टैक्स को जमा करने की अंतिम तारीख 31 मार्च तक है। 31 मार्च तक टैक्स नहीं पटाने पर अर्थदंड लगेगा। निगम प्रशासन ने अपील किया है की अर्थदंड और असुविधा से बचने के लिए सभी करदाता अपने बकाया टैक्स का भुगतान करें।

नगर निगम के टैक्स के आनलाइन भुगतान के लिए नागरिक निगम द्वारा तैयार किए गए पोर्टल https://nigambilaspur.com/ptis/ पर क्लिक करके अपने बकाया टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए करदाता को पोर्टल में अपनी प्रापर्टी आईडी या नाम अथवा वार्ड नंबर की एंट्री करना होगा.

जिसके बाद उसकी प्रापर्टी और टैक्स की पूरी डिटेल आ जाएगी,जिसे आनलाइन जमा करने के बाद उन्हें पावती मिलेगी,जिसे वें प्रिंट करा सकेंगे या डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख सकेंगे। पोर्टल के ज़रिए पेमेंट प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित है।