रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)…शासकीय लरंगसाय पीजी महाविद्यालय, रामानुजगंज की प्रभारी प्राचार्य रोस लिली बड़ा पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिक्षकों और स्टाफ ने उन्हें तानाशाही रवैये, पक्षपातपूर्ण नियुक्तियों, जनभागीदारी समिति की राशि के दुरुपयोग और मानसिक प्रताड़ना जैसी शिकायतों में घेरा है। शिकायत पत्र कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज सहित उच्च शिक्षा विभाग रायपुर को भेजा गया है।

शिकायत में कहा गया है कि कॉलेज में 14 जुलाई 2025 को स्व-वित्तीय योजना के तहत कंप्यूटर विज्ञान विभाग में अतिथि शिक्षक की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह नियम विरुद्ध रही। आरोप है कि न तो मेरिट सूची सार्वजनिक की गई, न ही चयन प्रक्रिया की कोई स्पष्ट जानकारी दी गई। इसके विपरीत, पूर्व में कार्यरत अतिथि शिक्षक पंकज विश्वकर्मा को केवल इसलिए हटाया गया क्योंकि उन्होंने प्राचार्य की मनमानी और अनियमितताओं का विरोध किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
Music teacher jobs.बलरामपुर. बलरामपुर जिले के 6 विकासखंडों में संचालित 11 पीएम श्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक के पद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि प्राचार्य रोस लिली बड़ा कॉलेज को व्यक्तिगत लाभ का केंद्र बना चुकी हैं। उनके निकट सहयोगियों को ही लाभ पहुंचाने के लिए नियुक्तियां की जा रही हैं। उदाहरण स्वरूप, अंग्रेजी विषय की अतिथि शिक्षिका के अवकाश पर जाने के दौरान इतिहास विषय के व्याख्याता आदित्य कुमार दास की बहन प्रियंका दास को नियमों को दरकिनार कर नियुक्त किया गया। बताया गया है कि जनभागीदारी प्रबंधन समिति का गठन 3 जुलाई 2025 को हुआ, जबकि प्राचार्य ने दावा किया कि नियुक्ति की अनुशंसा समिति की बैठक 16 मई को कर दी गई थी। यह रिकॉर्ड में हेराफेरी और नियुक्ति में धांधली को दर्शाता है।

इतिहास व्याख्याता आदित्य कुमार दास पर भी फर्जी एम.फिल डिग्री का आरोप लगाया गया है, लेकिन प्राचार्य द्वारा उन्हें लगातार संरक्षण दिया गया। इसी तरह वाणिज्य विभाग के अतिथि व्याख्याता पवन सिंह के खिलाफ शिकायतों और तोड़फोड़ के आरोपों को भी दबा दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
CG News.बलरामपुर। बलरामपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में एकलव्य विद्यालय छात्र पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कॉलेज के वर्तमान माहौल को लेकर शिकायत में कहा गया है कि “जो प्राचार्य का समर्थन करेगा वही सुरक्षित रहेगा,” जिससे कॉलेज का शैक्षणिक वातावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। छात्रों और स्टाफ में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

शिकायतकर्ता पंकज विश्वकर्मा ने उच्च शिक्षा विभाग को भेजे पत्र में विस्तार से अपनी बात रखी और कहा कि नियम विरुद्ध तरीके से हटाया जाना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने अपने साथ हुई प्रताड़ना को सार्वजनिक करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)  ।राजनीति में कोई फैसला अचानक नहीं होता। कई बार किसी बड़े निर्णय की जमीन उससे काफी पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के अनुसार, यह पहला मौका नहीं है जब प्राचार्य पर ऐसे आरोप लगे हों। इससे पहले भी मानसिक प्रताड़ना और अनियमितता के आरोप सामने आए, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस बार आरोपों के साथ आधिकारिक पत्राचार और तिथि-वार दस्तावेज भी लगाए गए हैं, जिससे मामला गंभीर हो गया है।

अब नजरें जिला प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग पर हैं कि क्या इस मामले में पारदर्शी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी, या मामला फिर से ठंडे बस्ते में चला जाएगा।