LIVE UPDATE
Bilaspur

नशे का ज़हर बेचते सड़क किनारे पकड़ाया..रेड कारवाई में ज़खीरा बरामद..आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर…सरकंडा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से नशीली टेबलेट बेचते  एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्यवाही आरटीओ कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर की गई। आरोपी के पास से 264 नग प्रतिबंधित कैप्सूल एवं नगद  जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 22 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है

आरोपी का नाम,पता ठिकाना 

गिरफ्तार आरोपी का नाम यश उर्फ योगविन्द चंद्राकर है। आरोपी दर्राभाठा, थाना सीपत, का रहने वाला है।

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

थाना सरकंडा क्षेत्र में अवैध नशीले टेबलेट और इंजेक्शन की बिक्री की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।  पुलिस ने लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरटीओ कार्यालय के सामने लगरा में एक युवक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेच रहा है

सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश  सिंह  के निर्देश पर, पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की।

टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा और तलाशी लेने पर दो डिब्बों में भरे कुल 33 स्ट्रिप (264 नग) प्रतिबंधित NRs Dieyelomine Hydrochloride Tramadol कैप्सूल बरामद किए। आरोपी से पूछताछ में वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका

आरोपी के खिलाफ कार्यवाही

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 22 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close