बिलासपुर… छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व में 15 अक्टूबर को केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। भरनी-परसदा के विशाल मैदान में आयोजित जन्मदिन समारोह में प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ और तोखन साहू का तैलचित्र भेंटकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने जनसेवा के क्षेत्र में तोखन साहू के योगदान का उल्लेख करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में फेडरेशन के अन्य पदाधिकारियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी कुर्रे, प्रदेश सलाहकार रंजीत बनर्जी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी वीरेंद्र यादव, नरेंद्र राठौर, बिलासपुर जिला अध्यक्ष सुनील पाण्डेय, हरीश गोपाल (जांजगीर), ढोलालाल पटेल, संतोष खंडेवाल, जुगराम पटेल, तुलाराम साहू, अनिमेष दीक्षित, संजय यादव और रविंद्र खुटे सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

यह जानकारी फेडरेशन के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी वीरेंद्र यादव ने दी।