Teacher News । Bilaspur।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि  उच्च न्यायालय ने प्राचार्य पदोन्नति की अंतिम सुनवाई 9 जून को रखा है।

शासन के अधिवक्ता ने नए शिक्षा सत्र का हवाला देते हुए सुनवाई का आग्रह किया था, जिसे समझते हुए 16 जून को नए शिक्षा सत्र के प्रारम्भ के पूर्व 9 जून को प्राचार्य पदोन्नति की सभी याचिका को सुनवाई हेतु रखा गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -फर्जी शपथ पत्र पर अनुकंपा नियुक्ति का भंडाफोड़: पति और भाई पहले से सरकारी नौकरी में, छिपाकर पाई नौकरी; DEO ने सहायक ग्रेड-3 निलंबित
CG News -फर्जी शपथ पत्र पर अनुकंपा नियुक्ति का भंडाफोड़: पति और भाई पहले से सरकारी नौकरी में, छिपाकर पाई नौकरी; DEO ने सहायक ग्रेड-3 निलंबित
छत्तीसगढ़ में फर्जी शपथ पत्र देकर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाली सहायक ग्रेड-3 को डीईओ ने निलंबित कर दिया है।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन इसी बीच  उच्च न्यायालय के द्वारा कोर्ट के ग्रीष्म अवकाश का नया शेड्यूल 2 जून से 28 जून रखा गया है। इस अवकाश में ही प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्राचार्य पदोन्नति की सुनवाई 9 जून को निर्धारित है जो कि अब न्यायालय के ग्रीष्म अवकाश की अवधि के कारण बाधित हो सकता है।

अतः लाखो छात्रों के व्यापक हित में शिक्षा विभाग और AG को विशेष रूप से पहल करने की आवश्यकता है कि नए शिक्षा सत्र 2025 – 26 के प्रारंभ होने के पूर्व वर्तमान हाई कोर्ट के कार्य निष्पादित होने वाले मई माह में ही प्राचार्य पदोन्नति हेतु सुनवाई की तारीख को शेड्यूल किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड अपडेशन पर DPI का सख्त आदेश: तबादले या निलंबन के 5 दिनों के भीतर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य
शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड अपडेशन पर DPI का सख्त आदेश: तबादले या निलंबन के 5 दिनों के भीतर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य
CG Teacher News: सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे न्याय प्रक्रिया के द्वारा प्राचार्य की पदोन्नति की बाधा दूर होते हुए लगभग प्रदेश के 3000 शाला को प्राचार्य मिलेंगे, नई शिक्षा सत्र में प्राचार्य आने से शालाओं की तैयारी, छात्रों की व्यवस्था, अध्ययन प्लानिंग इत्यादि समस्त विषयों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

ज्ञात हो वर्तमान में 12 मई से 6 जून तक न्यायालय का अवकाश घोषित था, तत्पश्चात 9 जून में को सुनवाई निर्धारित थी, अब इस अवधि में माननीय उच्च न्यायालय में अवकाश घोषित कर दिया गया है अतः प्राचार्य पदोन्नति की सभी याचिकाओं को कोर्ट के ग्रीष्म अवकाश की अवधि के पूर्व निराकृत कराया जावे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: चैन स्नैचिंग करने वाले गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
CG News: चैन स्नैचिंग करने वाले गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
Durg News: दुर्ग में चैन स्नैचिंग करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाई कोर्ट के ग्रीष्म अवकाश के बाद सुनवाई होने पर 2025 – 26 का शिक्षा सत्र आरंभ हो चुका होगा, जहाँ शाला में तैयारी का समय नही मिलेगा। ज्ञात हो महाधिवक्ता कार्यालय के द्वारा माननीय न्यायालय में यह दलील दी गई थी कि नए सत्र शुरू होना है इससे पूर्व प्राचार्य पदोन्नति हो इसके लिए शिक्षा विभाग भी प्रयासरत है।

उच्च न्यायालय के अवकाश के अवधि में नवीन शिक्षा सत्र आरंभ हो चुका होगा अतः इसकी सुनवाई छात्रो के व्यापक हित मे माननीय न्यायालय के अवकाश अवधि के पूर्व किया जावे, इस हेतु छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए पहल करने का आग्रह किया है।