Big newsBilaspurChhattisgarh

GM तरुण प्रकाश का अचानक दौरा: ट्रैक, मशीनें, रनिंग रूम… हर सेक्शन की हकीकत सामने आई

भिलाई/रायपुर… दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने सोमवार को रायपुर–भिलाई रेलखंड का अचानक निरीक्षण किया। यात्रा के दौरान उन्होंने ट्रैक, सिग्नलिंग, कर्व, फाटक और क्रॉसिंग पॉइंट्स को मौके पर देख कर फील्ड की वास्तविक स्थिति समझी। कई जगह उन्होंने मेंटेनेंस से जुड़े सवाल सीधे साइट स्टाफ से पूछे और परिचालन मानकों की समीक्षा की।

मेमू कार शेड में मशीनों और टेस्ट रूम का जायजा

भिलाई पहुंचकर जीएम ने मेमू कार शेड के लेआउट और वर्कफ़्लो को परखा। पेन्यूमेटिक टेस्ट रूम, इलेक्ट्रिकल टेस्ट रूम और ईएमसी टेस्ट बेंच में उपकरणों की कार्यप्रणाली देखी गई। मेमू कोचों की सफाई व्यवस्था, खासकर वॉशरूम की स्थिति, भी उनकी जांच की सूची में शामिल रही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कुछ सेक्शनों में मशीनों के रखरखाव को और सख्ती से फॉलो किए जाने की जरूरत है। रेल कर्मचारियों के संगठनों ने भी मौके पर जीएम से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और सुविधाओं से जुड़े मुद्दे रखे।

क्रू लॉबी में लोको पायलटों से खुली बातचीत

बीएमवाई स्थित संयुक्त क्रू बुकिंग लॉबी में महाप्रबंधक ने लोको पायलटों, सहायक लोको पायलटों और ट्रेन मैनेजरों से लंबी बातचीत की। चर्चा SPAD (Signal Passed At Danger) से लेकर कम्युनिकेशन गैप तक कई तकनीकी बिंदुओं पर हुई।

महाप्रबंधक ने साफ कहा—सिग्नल को अनुमान से नहीं, नियम से पढ़िए। गति सीमा कोई सलाह नहीं—सीधा सुरक्षा मानक है। उन्होंने लोको पायलटों से उनके रेस्ट रूम, खान-पान और ड्यूटी शेड्यूल को लेकर फीडबैक भी लिया। कुछ लोको पायलटों ने विश्रामगृह में सुधार की जरूरत बताई, जिसकी उन्होंने मौके पर जांच भी की।

रनिंग रूम की व्यवस्था की भी जांच

रनिंग रूम में रेस्ट रूम, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता और योग/मेडिटेशन सुविधा की वास्तविक स्थिति देखी गई।
स्टाफ ने बताया कि कुछ उपकरण समय पर रिपेयर नहीं हो पाते, जिसे जीएम ने संबंधित टीम के सामने तुरंत नोट कराया।

संदेश साफ—मानक टूटे तो खतरा बढ़ेगा

संगोष्ठी में अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत के दौरान महाप्रबंधक ने कहा कि तकनीकी दक्षता, संचार और सतर्कता—ये तीनों रेलवे सुरक्षा की रीढ़ हैं। उन्होंने परिचालन विभागों से नियमित फूट-प्लेट निरीक्षण और मेंटेनेंस रिपोर्टिंग को और मजबूत करने को कहा। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक दयानंद और विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button
casibomcasibomcasibomjojobetcasibomcasibomjojobetsahabetcasibomcasibommarsbahiscasibomgrandpashabetonwinpusulabetmarsbahiscasinolevant