होली पर सख्त पहरा: चाकूबाज दबोचे, 4 बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा
शहर में ताबड़तोड़ चेकिंग: भागते युवक से चाकू बरामद, कोनी में चार गिरफ्तार

बिलासपुर… होली पर्व के मद्देनजर शहर में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। अलग-अलग इलाकों में की गई कार्रवाई में एक युवक के पास से बटनदार चाकू बरामद हुआ, जबकि कोनी क्षेत्र में चार बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
मंगला में चेकिंग के दौरान चाकू जब्त
मंगला दीनदयाल कॉलोनी में चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से बटनदार चाकू बरामद हुआ। कार्रवाई सिविल लाइन सीएसपी और टीम की मौजूदगी में हुई। अधिकारियों ने टीम की तत्परता की सराहना की।
सरकंडा के अटल आवास में पकड़ा
सरकंडा थाना क्षेत्र के भूकंप अटल आवास में आकस्मिक चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एक युवकमोटरसाइकिल से भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ा। तलाशी में उसके पास से चाकू मिला। वैधानिक कार्रवाई जारी है।
कोनी में 4 गुंडा बदमाश गिरफ्तार
कोनी पुलिस ने संभावित विवाद और मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के लिए चार बदमाशों के खिलाफ धारा 170, 126 और 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।





