LIVE UPDATE
Chhattisgarh

Cgpsc Result: राज्य लोकसेवा आयोग ने जारी किया रिजल्ट…3737 प्रतियोगी आजमाएंगे किस्मत…जून में होगी 246 पदों की मुख्य परीक्षा

जून में लगातार चार दिनों तक होगा मुख्य परीक्षा का आयोजन

Cgpsc Result।बिलासपुर—लोकसेवा आयोग छत्तीसगढ़ ने प्रदेश भर में 246 पदों के लिए आयोजित परीक्षा परिणाम का एलान कर दिया है।

प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी को किया गया था। आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित पद से 15 गुना से अधिक छात्रों का चयन किया है। आयोग ने एलान किया है कि मुख्य परीक्षा का आयोजन जून में किया जाएगा।

परीक्षा में निर्धारित 15 गूना संख्या 3690 प्रतियोगियों से अधिक कुल 3737 प्रतियोगी शिरकत करेंगे।

        प्रदेश लोकसेवा आयोगा ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के लिए 9 फरवरी 2024 को आयोजित प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जानकारी देते चलें कि लोकसेवा आयोग ने 17 सेवाओं में कुल 246 पदों के लिए  9 फरवरी 2025 को परीक्षा का आयोजन किया था।

यहां देखे नतीजे, क्लिक कीजिए

आयोग ने 246 पदों के लिए आयोजित परीक्षा से 15 गुना से अधिक लोगों को मुख्य परीक्षा के लिए चयन किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 3690 लोगों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया जाना था।

लेकिन वर्ग और उप वर्गवार सलेक्ट अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर 3737 प्रतियोगियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है।

रिजल्ट जारी कर लोकसेवा आयोग ने बताया है कि द्वितीय चरण में मुख्य परीक्षा का आयोजन जून में किया जाएगा। सभी पदों के लिए परीक्षा आयोजन 26,27,28और 29 जून को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले चयनित अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश लोक सेवा आयोग अलग से सूचना भी जारी करेगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close