बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी) रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के दुर्गा वाहिनी शाखा के लोगों ने जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल को उनके दफ्तर में तिलक लगाकर राखी बांधते हुए मुंह मीठा कराया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आप लोगों का इस्नेह पाकर मन हर्षित हो गया है.

अपने घर से दूर रहने पर ही अपनों की कमी महसूस होती है लेकिन आप सबों का रक्षाबंधन जैसे त्यौहार पर साथ पाकर मैं बहुत खुश हूं।