बिलासपुर—पुलिस ने बिलासपुर स्थित प्रदेश के मशहूर सिम्स मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पंकज टेम्भूर्णिकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का अपराध दर्ज किया है। डॉ. पंकज टेम्भूर्णिकर सिम्स स्थित  मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष हैंं। यद्यपि डॉ. पंकज ने अपराध दर्ज नहीं होने को लेकर भरसक प्रयास किया। बावजूद इसके पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर पुलिस ने जूनियर डॉक्टर से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ जांच पड़ताल भी शुरू कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिम्स की जूनियर महिला डॉक्टर ने मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज टेम्भूर्णिकर के खिलाफप्रबंधन से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न को लेकर शिकायत की। गंभीर शिकायत के बावजूद प्रबंधन ने डॉ.पंकज के खिलाफ किसी प्रकार प्रबंधन ने किसी प्रकार का कदम नहीं उठाया। किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने की सूरत में छत्तीसगढ़ डॉक्टर फेडरेशन ने मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत कर विभागाध्यक्ष पर कार्यवाही की मांग की। डीन ने कार्रवाई के नाम पर बैठक कर विभागाध्यक्ष को अलग कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
पहले साजिश रची, फिर पिस्टल जुटाई और लूटे गहने बेच दिए; छह आरोपी गिरफ्तार
पहले साजिश रची, फिर पिस्टल जुटाई और लूटे गहने बेच दिए; छह आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...रेलवे कर्मचारी से कलेक्शन की रकम लूटने और महिला के घर में घुसकर हथियार के बल पर सोने के जेवर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 बावजूद इसके किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं होते देख जूनियर डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया। मामले में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि जूनियर डॉक्टर और पीड़िता डॉक्टर की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस ने मामले पीड़िता का बयान लेकर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही गंभीरता के साथ जांच करने का आदेश भी दिया गया है।

बताते चलें कि पी़ड़िता छत्तीसगढ़ मेडिकल साइंस इन्स्टीट्यूट के मेडिसिन विभाग में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ पंकज टेंभूर्णिकर के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा ने बताया कि डॉक्टर पंकज टेंभूर्णिकर पिछले आठ महीने से उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। आपातकालीन ड्यूटी के दौरान मौखिक दुर्व्यवहार करने के अलावा शरीर को अनुचित तरीके से स्पर्श करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
वनभूमि से 4,983 पेड़ गायब, हाईकोर्ट ने मांगा सच; अवैध कटाई मिली तो तय होगी जिम्मेदारी
वनभूमि से 4,983 पेड़ गायब, हाईकोर्ट ने मांगा सच; अवैध कटाई मिली तो तय होगी जिम्मेदारी
बिलासपुर... उत्तर बस्तर कांकेर के ग्राम कच्चे स्थित रिजर्व फॉरेस्ट के कम्पार्टमेंट नंबर 608 में दर्ज हजारों पेड़ों के गायब होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जूनियर डॉक्टर के अनुसार शोषण का विरोध करने पर डॉक्टर टेम्भूर्णिकर ने उसका फोन लूट कर पटक दिया। इसके अलावा सिम्स में उसके खिलाफ डॉक्टर ने शत्रुतापूर्ण वातावरण बना दिया है। डॉक्टर टेम्भूर्णिकर अन्य छात्राओं के खिलाफ भी छेड़छाड़ करता है। पीड़ित छात्राओं ने कई बार प्रबंधन से शिकायत की। बावजूद इसके प्रबंधन ने हमेशा मामले को दबाने का प्रयास किया है।

बहरहाल जूनियर पीड़ित डाक्टर की शिकायत को कोतवाली पुलिस ने गंभीरता से लिया है। डॉ पंकज टेंभूर्णिकर के खिलाफ  बीएनएस की धारा 351,74,78 के तहत अपराध दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिकायतें गूंजती रहीं, जंगल उजड़ता रहा! गम्हरिया बीट में वनभूमि पर कब्जे का खेल
शिकायतें गूंजती रहीं, जंगल उजड़ता रहा! गम्हरिया बीट में वनभूमि पर कब्जे का खेल
रामानुजगंज..( पृथ्वी लाल केशरी ) जंगल कटता रहा, शिकायतें होती रहीं और वन विभाग की कार्रवाई का इंतजार खत्म नहीं हुआ।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशेष और गंभीर जांच का आदेश

अपराध दर्ज किए जाने पर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। पीड़िता की शिकायत को बहुत ही गंभीरता से लिया गया है। कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इसके अलावा कोतवाली थाना प्रभारी विवेक पांडे को जांच का आदेश भी दिया गया है।