LIVE UPDATE
Bilaspur

गांव-गांव तलाश, आखिरकार गिरफ्त में आरोपी: सीपत पुलिस ने नाबालिग अपहरण केस सुलझाया

नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, POCSO की धाराएं लागू

बिलासपुर… सीपत थाना क्षेत्र में सामने आए अपहरण और यौन शोषण के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले की शुरुआत 26 नवंबर को हुई, जब एक पीड़ित पिता ने थाना सीपत पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया है। यह सिर्फ एक गुमशुदगी नहीं थी, बल्कि एक परिवार की चिंता, डर और टूटते भरोसे की कहानी थी।

पुलिस विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी किशोर कुमार यादव, उम्र 18 वर्ष 02 माह, निवासी बोदरी, थाना चकरभाठा, ने नाबालिग बालिका को अपने जाल में फंसाकर ग्राम तोरला, थाना सरगांव, जिला मंगेली ले गया। वहां उसने न केवल कानून को, बल्कि सामाजिक और नैतिक मूल्यों को भी रौंदते हुए बालिका का शारीरिक शोषण किया।

सूचना मिलते ही सीपत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम गठित की और दबिश देकर अपहृत बालिका को सकुशल बरामद किया। यह कार्रवाई न सिर्फ पुलिस की सजगता का प्रमाण है, बल्कि ऐसे अपराधियों के लिए कड़ा संदेश भी है कि वे कानून की नजर से बच नहीं सकते।

जांच के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 64(एम) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत गंभीर अपराध दर्ज किए गए। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सीपत पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए जिले में कोई नरमी नहीं है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close