School News: रायपुर — छत्तीसगढ़ के लोक शिक्षण संचालनालय ने सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पदों पर नियुक्ति को लेकर एक अहम निर्देश जारी किया है। यह निर्देश पूर्व में सेवा समाप्त किए गए बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार नई नियुक्तियों पर स्पष्टता: सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के रूप में चयनित अभ्यर्थी को नए कर्मचारी के रूप में सेवा में शामिल किया जाएगा।

पूर्व में जिन अभ्यर्थियों की सेवा समाप्त हो चुकी है, उनकी पूर्व की सेवा को वर्तमान पद के अर्हताधारी सेवा में नहीं जोड़ा जाएगा।

प्रक्रिया की अंतिम तिथि: 10 जुलाई 2025 तक नियुक्ति आदेश जारी करते हुए चयनित अभ्यर्थियों को कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, कार्यभार ग्रहण की प्रति संबंधित संयुक्त संचालक को भेजी जाएगी।

 संबंधितों को यह निर्देश दिया गया है कि चयनित अभ्यर्थी ने विज्ञान/वाणिज्य/कला/कृषि विषयों में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की हो, यह सुनिश्चित किया जाए। नियुक्ति से पहले मूल प्रमाण-पत्रों की जांच की जाएगी।