School Close:भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन को देखते हुए उत्तर भारत के कई राज्यों में आज, बुधवार 3 सितंबर, को स्कूल बंद रहेंगे। छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

स्कूल बंद रहने वाले राज्य और क्षेत्र:

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जम्मू संभाग, चंडीगढ़ और पंजाब: इन सभी क्षेत्रों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आज अवकाश घोषित किया गया है।

हरियाणा: झज्जर, पंचकूला, भिवानी, हिसार, सिरसा, कुरुक्षेत्र, और यमुनानगर में भी आज स्कूल बंद रहेंगे। फतेहाबाद के भुना, जाखल और टोहाना खंडों में 3 से 5 सितंबर तक छुट्टी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजस्थान: नागौर जिले के पांच स्कूलों में 3 और 4 सितंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा।

उत्तराखंड: देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, चंपावत, कुमाऊं, ऊधम सिंह नगर, टिहरी गढ़वाल, चमोली, बागेश्वर और उत्तरकाशी में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उत्तर प्रदेश: गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, हापुड़, अलीगढ़, कासगंज, पीलीभीत, बागपत, शामली, सहारनपुर, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, और मुजफ्फरनगर में नर्सरी से 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। मथुरा में 3 और 4 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।

हिमाचल प्रदेश: किन्नौर, शिमला, सोलन, सिरमौर, चंबा, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और लाहौल-स्पीति जिलों में आज शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। ऊना के बंगाणा में आज और कुल्लू में 3 और 4 सितंबर को अवकाश रहेगा।

​मिली जानकारी अनुसार कई क्षेत्रों में, ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि छात्रों की पढ़ाई का नुकसान न हो।