School Closed।उत्तरप्रदेश में इन दिनों mahakumbh को लेकर चारों तरफ भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। mahakumbh में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला भी लगातार जारी है जिस वजह से जगह-जगह जाम देखने को मिल रहे हैं।

School Closed।जिसे ध्यान में रखते हुए prayagraj और वाराणसी के जिलाधिकारियों ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का निर्णय लिया है। शहर के सभी स्कूलों को 22 फरवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं,NEP के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग
एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं,NEP के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग
बिलासपुर।गत दिनों शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त संचालक व जिला शिक्षा अधिकारियों के के नाम प्राचार्य के पदीय कार्य एवं दायित्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि, वाराणसी में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ की वजह से जिले के परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, cbse और आईसीएसई बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

शहरी क्षेत्र के स्कूल पहले 17 फरवरी से खुलने वाले थे, लेकिन अब उनकी कक्षाएं 22 फरवरी तक बंद कर दी गई हैं। इसकी जगह कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने दमोह के एक स्कूल में छात्राओं को कथित तौर पर हिजाब पहनने और विशेष धार्मिक प्रथाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रयागराज mahakumbh स्नान के बाद श्रद्धालु काशी जा रहे हैं। ऐसे में kashi में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच गई है।

भीड़ के चलते वाराणसी में भी कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूल एक बार फिर 22 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं। वाराणसी जिलाधिकारी के मुताबिक, online क्लासेस चलाने का निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ के बाद रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं, प्रयागराज पहुंचने वाले यात्रियों की सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा जा रहा है।

इस बीच, एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर ने महाकुंभ में यात्रियों को लेकर किए गए इंतजामों के बारे में जानकारी दी।

एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर ने बात करते हुए कहा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जो घटना घटी है, वह दुखद है। इस हादसे के बाद कई ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है, जिस वजह से दिल्ली से चली ट्रेनें काफी देरी से प्रयागराज पहुंची हैं।

यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर देर रात तक महाकुंभ मेला क्षेत्र में स्नान चलेगा। इसको देखते हुए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का भी समय बढ़ाया गया है, ताकि यहां आने वाला हर श्रद्धालु संगम में स्नान कर सके।”

 

उन्होंने बताया, “महाकुंभ में खोए हुए यात्रियों के लिए खोया पाया केंद्र बनाया गया है। हर थाने में खोए हुए यात्रियों की रिपोर्ट लिखी जाती है। पुलिस द्वारा रोजाना बड़ी संख्या में खोए हुए लोगों को उनके परिवारों से मिलाने का काम भी किया जा रहा है।”

एडीजी ने कहा कि प्रयागराज से सटे जितने भी बॉर्डर हैं, वहां पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली की घटना के बाद बॉर्डर वाले एरिया में खास ध्यान रखा जा रहा है। पिछले सप्ताह की तुलना में इस बार ज्यादा भीड़ बढ़ी है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने ट्रेनों के रद्द होने की खबरों से इनकार करते हुए कहा कि नई दिल्ली में हादसे के बाद कुछ ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है। साथ ही बसों की संख्या भी बढ़ाई गई है।

 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की उम्मीद में यात्रियों की भारी भीड़ प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर पहुंची, इसी दौरान यह दुखद घटना हो गई।