School close update।झारखंड में भीषण ठंड के बीच स्कूलों में छुट्टी का बड़ा फैसला लिया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के बाद रांची जिले में भारी ठंड और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने 5 और 6 जनवरी 2026 को KG से 12वीं तक की कक्षाएं स्थगित करने का आदेश जारी किया है।

यह आदेश सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों पर लागू होगा।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखंड, रांची द्वारा जारी विशेष मौसम बुलेटिन के आधार पर रांची जिले में अगले आदेश तक भारी ठंड एवं शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

इस चेतावनी के तहत रांची जिले को येलो जोन में रखा गया है, जहां ठंड का असर अधिक रहने की संभावना जताई गई है।

रांची जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में KG से लेकर 12वीं कक्षा तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 5 जनवरी 2026 से 6 जनवरी 2026 तक पूर्ण रूप से स्थगित रहेगा।

प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि अत्यधिक ठंड और शीतलहर के कारण बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जारी आदेश के मुताबिक सभी विद्यालय प्रबंधन इस निर्देश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। यदि किसी विद्यालय द्वारा आदेश का उल्लंघन किया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।