sbi recruitment 2026/देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई ने प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती (SBI Recruitment 2026) निकाली है। जिससे संबंधित नोटिफिकेशन 18 जून को जारी किया गया है। साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर जाकर 8 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया, शुल्क इत्यादि की जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 1500 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है।

जनरल के लिए 588, ईडब्ल्यूएस के लिए 144, ओबीसी के लिए 390, एसटी के लिए 144 और एससी के लिए 332 पद खाली हैं। आवेदन करने के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/PwD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवार जो अपने ग्रेजुएशन के आखिरी साल या सेमेस्टर में है, उन्हें भी आवेदन की अनुमति होगी। 1 अप्रैल 2026 तक निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। जन्मतिथि 2 अप्रैल 1996 से लेकर 1 अप्रैल 2005 के बीच होनी चाहिए। ओबीसी/एनसीएल को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और PwD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट अधिकतम आयु सीमा में दी जाएगी। जनरल/ईडब्ल्यूएस को एसबीआई पीओ परीक्षा में शामिल होने के लिए 6 मौके दिए जाते हैं।

ऐसे होगा चयन/sbi recruitment 2026

चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। फेज-1 और फेज-2 दोनों ही परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। तीसरा चरण साइकोमेट्रिक टेस्ट/इंटरव्यू/ग्रुप डिस्कशन का होगा। इसमें दोनों फेज में चयनित उम्मीदवारों को शामिल होने की अनुमति होगी। फाइनल मेरिट लिस्ट फेज-2 और फेज-3 पर आधारित होगी।

कब होगी परीक्षाएं?sbi recruitment 2026

प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अगस्त 2026 में किया जाएगा। एडमिट कार्ड जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। वहीं परिणाम अगस्त या सितंबर में घोषित होगा। मुख्य परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र अगस्त या सितंबर में जारी होंगे।  साइकोमेट्रिक टेस्ट, इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन अक्टूबर- नवंबर में आयोजित किया जाएगा।