जशपुर नगर।कलेक्टर रोहित व्यास और सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इस बार कक्षा 9वीं में 40-40 विद्यार्थियों और कक्षा 10वीं, 11वीं व 12वीं में रिक्त सीटों के अनुसार विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसके लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र 15 अप्रैल 2026 को सभी विद्यालयों के प्राचार्य संकलित कर संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर प्रवेश पत्र प्राप्त करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG Crime News: अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से हुई 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपए की साइबर ठगी की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जो विद्यार्थी पहले फॉर्म भरकर जमा कर चुके हैं उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। ‌अब प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में परीक्षा केंद्र होंगे।

पूर्व में प्रवेश परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित होनी थी, जिसे स्थगित किया गया है। अब सभी कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा 25 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बार प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की जाएगी l प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएँगे और प्रत्येक ग़लत उत्तर के लिए एक अंक काटे जाएँगे  कक्षा 9 वीं,10 वीं में प्रवेश परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जो पूर्व कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित केवल विज्ञान और गणित विषय से संबंधित होंगे l इसी प्रकार कक्षा 11 वीं व 12 वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स विषयों के 25 -25 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएँगे l

इस नए शिक्षण सत्र से गुणवत्ता बढ़ाने और जेईई व नीट में सफलता सुनिश्चित करने के लिए कई बदलाव किए गए है, जिसमें कक्षा 9 से ही एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से अध्यापन , प्रत्येक सप्ताह जेईई व नीट स्तर का टेस्ट, प्रत्येक माह एनटीए पैटर्न पर ऑनलाइन टेस्ट सभी कक्षाओं 9 से 12वीं तक लेना शामिल है .

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के स्टडी मटेरियल का उपयोग किया जाना शामिल है l चयन का आधार उपरोक्त प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंक होगा तथा प्राप्तांक के मेरिट लिस्ट के आधार पर जिले के आरक्षण प्रावधान के तहत प्रवेश दिया जाएगा l

उल्लेखनीय है कि तीनो संकल्प में निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ निःशुल्क गणवेश तथा जेईई व नीट परीक्षा के लिए सभी प्रकार की आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध करायी जाती है l विद्यार्थियों को उच्च प्रशासनिक अधिकारियों का सतत मार्गदर्शन प्राप्त होता है l कोचिंग देने वाले सभी विषयों के शिक्षक इसी कार्य के लिए अनुभवी और योग्य है जिन्हे जिला प्रशासन द्वारा पृथक से नियुक्त किया गया है l

पूरा फोकस केवल जेईई व नीट परीक्षा की तैयारी पर ही होगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक विद्यार्थी अनिवार्य रूप से उपरोक्त परीक्षाएं क्वालीफाई करें और उनका एडमिशन आईआईटी और शासकीय मेडिकल कॉलेज में हो सके l इन तीनो संस्थान में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को केवल जेईई व नीट की परीक्षा अच्छे अंकों से क्वालीफाई करना है , इस सोच के साथ प्रवेश लेंगे l