खैरागढ़…जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 54 वर्षीय व्यक्ति ने एक नाबालिग स्कूली छात्रा का लगभग तीन वर्षों तक यौन शोषण किया। लोग आरोपी, को गाँव में सभी ‘साहेब’ के नाम से जानते हैं।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान पुनित दास उर्फ ‘साहेब’  के रूप में हुई है। आरोपी  ग्राम करमतरा का रहने वाला है।खेती-किसानी का कार्य करता है। आरोपी रोज स्कूल से लौटती नाबालिग बालिका को चॉकलेट, आइसक्रीम और अन्य खाद्य सामग्री का लालच देता था। अपने घर ले जाता था, जहाँ वह उसके साथ घिनौनी हरकत करता था । आरोपी का यह सिलसिला करीब तीन वर्षों से लगातार जारी था ।

शिकायत और पुलिस की कार्रवाई:

मामला तब सामने आया जब 19 जुलाई को पीड़िता की बड़ी बहन ने थाना जालबांधा में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी उसकी नाबालिग बहन का बीते करीब 3 वर्षों से यौन शोषण कर रहा है]। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस  ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की।

प्राथमिकी दर्ज होते ही थाना जालबांधा में भारतीय दंड संहिता की धारा 64, 64(2)(m), 65(2) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की गई । पुलिस ने प्रथम सूचना दर्ज होने के मात्र चार घंटे के भीतर आरोपी पुनित दास उर्फ ‘साहेब’ को उसके गाँव से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया । न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।