बिलासपुर — न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसे में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रजनीश तिवारी घायल हो गए। हादसे में उनका दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है,। कार में सवार उनकी पत्नी सुरक्षित बच गईं।।

दुर्घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला चौक के पास उस समय हुई जब रजनीश तिवारी स्वयं अपनी कार चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उनकी कार अचानक एक एक्सीवेटर वाहन से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट कर नुकीले लोहे के पेचकस से उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई,। जिस पर सिविल लाइन थाने की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की। पुलिस के अनुसार, डीईओ की हालत स्थिर है । उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगे की निगरानी में रखा गया है।

पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है, जिसमें यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई या तकनीकी कारणों से।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, और डीईओ की पत्नी को कोई चोट नहीं आई।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.