LIVE UPDATE
Big news

रविवार को बिलासपुर में सड़क नहीं, नियम चलेंगे—कलश यात्रा ने बदला पूरा ट्रैफिक नक्शा

राम कथा की भव्यता में तीन घंटे ठहर जाएगा शहर, बिना डायवर्जन निकले तो पछताना तय

बिलासपुर…रविवार 11 जनवरी 2026 को आयोजित प्रभु श्रीराम कथा की भव्य कलश शोभायात्रा के चलते बिलासपुर शहर के भीतर प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक सामान्य यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदल दी जाएगी। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तीन घंटे की अवधि में कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और नागरिकों को वैकल्पिक मार्गों से ही आवागमन करना होगा।

शहर के दिल से गुजरेगी यात्रा, सख्त रहेंगे नियम

यातायात पुलिस के अनुसार कलश शोभायात्रा प्रातः 11:00 बजे जगन्नाथ मंगलम, शिव टाकीज चौक से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, मसानगंज, मध्य नगरी चौक, मारवाड़ी लाइन, किशन चौक, गोल बाजार और कोतवाली चौक होते हुए दोपहर लगभग 02:00 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण स्थित कथा स्थल पहुंचेगी।

इस दौरान कलश धारण किए माताओं-बहनों का विशाल काफिला मार्ग पर रहेगा, जिससे वाहनों की आवाजाही संभव नहीं होगी।

इन चौकों पर ट्रैफिक रोका जाएगा, बदलेगा रास्ता

निर्धारित समयावधि में शिव टाकीज, सीएमडी चौक, मगरपारा चौक, डीआईजी तिराहा, ईदगाह चौक, सिम्स चौक, बाल्मीकि चौक, शनिचरी तिराहा, गांधी चौक और हटरी चौक से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सभी स्थानों पर यातायात पुलिस बल तैनात रहेगा।

 समझदारी दिखाई तो सफर आसान

यातायात पुलिस ने कहा है कि सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के बीच प्रतिबंधित मार्गों में प्रवेश करने, निर्देशों कीअनदेखी करने या अव्यवस्थित वाहन संचालन पर कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे समय को ध्यान में रखते हुए पहले से मार्ग तय करें।

आस्था का सम्मान , व्यवस्था की जिम्मेदारी

पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि यह अस्थायी परिवर्तन केवल निर्धारित समय के लिए है,। ताकि श्रद्धालुओं के साथी आम नागरिकों को सुरक्षा मिले। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था संतुलित रह सकें।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close