मुंगेली/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लेटरल एंट्री के तहत रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी 24 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक निर्धारित अवधि में आवेदन जमा कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 11वीं में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के लिए कुल 7 सीटें रिक्त हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिनमें 5 सीटें बालकों तथा 2 सीटें बालिकाओं के लिए हैं। वहीं कक्षा 9वीं में 1 सीट बालक तथा कक्षा 7वीं में 1 सीट बालिका के लिए रिक्त है।

कक्षा 11वीं में प्रवेश कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा। जबकि कक्षा 7वीं एवं 9वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रवेश परीक्षा 2 सितंबर 2026 को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा परिसर में आयोजित होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 24 से 31 अगस्त तक प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच विद्यालय कार्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर आवेदन विद्यालय कार्यालय में जमा करना होगा।अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.