Principal Promotion।रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय ने परिश्रमण में रखे गए व्याख्याता/व्याख्याता (एल.बी.) एवं प्र.पा.पु.मा.शा. (प्रशिक्षित स्नातकोत्तर) संवर्ग के प्राचार्यों को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ‘टी’ संवर्ग के पद पर पदोन्नति के संबंध में काउंसिलिंग की तारीख निर्धारित कर दी है।

Principal Promotion।लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ की ओर से 10 अगस्त 2026 को जारी पत्र में बताया गया है कि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की कार्यवाही के परीक्षण के बाद 14 लोक सेवकों के परिश्रमण संबंधी प्रकरणों में समिति के अध्यक्ष एवं विभागीय सदस्यों के हस्ताक्षर प्राप्त हुए हैं। इसके बाद शासन की ओर से पदोन्नत प्राचार्यों की पदोन्नति-सह-पदस्थापना आदेश जारी करने के लिए काउंसिलिंग की अनुमति प्रदान की गई है।

Principal Promotion।जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत प्राचार्यों की पदस्थापना के लिए काउंसिलिंग 17 अगस्त 2026 को लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़, रायपुर स्थित प्रथम तल, सी-खंड, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के मीटिंग हॉल में आयोजित की जाएगी।

संचालनालय ने पदोन्नत प्राचार्यों की काउंसिलिंग सूची के साथ रिक्त पदों की सूची विभागीय पोर्टल edupportal.cg.nic.in पर 10 अगस्त को अपलोड कर दी है। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को इन सूचियों को संबंधित शिक्षकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि काउंसिलिंग से संबंधित किसी प्रकार की आपत्ति हो तो उसका परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जानकारी विशेष पत्रवाहक के माध्यम से 13 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे तक लोक शिक्षण संचालनालय कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

काउंसिलिंग के लिए जारी संलग्न सूची में पदोन्नत होने वाले प्राचार्यों की सूची, उसी स्थान पर पदस्थापना के प्रस्ताव की सूची, काउंसिलिंग में शामिल नहीं किए जाने वाले सेवानिवृत्त एवं अन्य कारणयुक्त प्राचार्यों की सूची तथा काउंसिलिंग के लिए रिक्त पदों की सूची शामिल है।