बिलासपुर…राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को बिलासपुर में ऐसा आयोजन होने जा रहा है, जो न सिर्फ जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए विशिष्ट पहचान बनने वाला है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में “स्वामी विवेकानन्द चेतना महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत 1500 से अधिक किशोर स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में एक साथ शामिल होकर वंदे मातरम् का सामूहिक गान करेंगे। यह आयोजन विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज कराने की प्रक्रिया में है।

विश्व रिकॉर्ड की प्रक्रिया, पहुंचेगी प्रमाणन टीम

ये खबर भी पढ़ें…
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय के ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा राजनीतिक तंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने जानकारी दी कि इस आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, वहीं रिकॉर्ड प्रमाणन से जुड़ी टीम रविवार शाम बिलासपुर पहुंच रही है। पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान एक साथ 1500 स्कूली बच्चे नशामुक्ति की शपथ भी लेंगे।

5625 वर्गफुट की रंगोली आयोजन का आकर्षण

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण स्वामी विवेकानंद की विशाल रंगोली होगी, जिसे 75 x 75 फीट के क्षेत्रफल में तैयार किया जा रहा है। स्थानीय कलाकारों के सहयोग से बनाई जा रही यह रंगोली करीब 5625 स्क्वायर फीट क्षेत्र में फैली होगी, जिसे विश्व की सबसे बड़ी रंगोलियों में शामिल किए जाने की दिशा में देखा जा रहा है।

पदयात्रा से लेकर प्रदर्शनी तक आयोजन
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:30 बजे पुलिस ग्राउंड से होगी, जहां स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में 15 किशोर वंदे मातरम् का गायन करेंगे और इसके बाद विवेकानंद उद्यान कंपनी गार्डन तक पदयात्रा निकाली जाएगी। प्रातः 8:30 बजे कंपनी गार्डन में स्वामी विवेकानंद से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा, जिसमें उनके जीवन, विचार और राष्ट्र के प्रति दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवा चेतना और सामाजिक संदेश पर केंद्रित

आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में राष्ट्रबोध, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। सामूहिक नशामुक्ति संकल्प और स्वामी विवेकानंद के विचारों को केंद्र में रखकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई है।