LIVE UPDATE
Big news

रमतला में पुलिस की दबिश, अवैध शराब बेचता आरोपी पकड़ा गया

शराब का खेल खत्म: 33 पाव देसी प्लेन के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर…अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोनी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए रमतला गांव से देसी प्लेन शराब बेचते एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 33 पाव देसी प्लेन शराब जब्त की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को 10 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रमतला पानी टंकी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है।

सूचना की तस्दीक के बाद थाना कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संजय सूर्यवंशी पिता स्वर्गीय केसनंद सूर्यवंशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रमतला को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके हाथ में मौजूद सफेद रंग के थैले से 33 नग देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जो 180-180 एमएल की कांच की शीशियों में भरी हुई थी। आरोपी शराब रखने और बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने जब्त शराब को विधिवत कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close