LIVE UPDATE
Bilaspur

मेगा ऑपरेशन: 14 वारंटी दबोचे, चाकू-शराब जब्त, 16 आरोपी सलाखों के पीछे

होली के रंग से पहले कानून का रंग: 24 घंटे में वारंटी, आर्म्स एक्ट और आबकारी में बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर… होली के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने एक साथ कई मोर्चों पर कड़ी कार्रवाई की। रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान में सिरगिट्टी और मस्तुरी क्षेत्रों में वारंटियों की धरपकड़, आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी और अवैध शराब के खिलाफ बड़ी रेड कार्रवाई की गई। कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और जेल दाखिल कराया गया।

वारंटियों पर शिकंजा, चाकू के साथ 3 गिरफ्तार

सिरगिट्टी क्षेत्र में पुलिस ने 8 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़कर वर्षों से लंबित मामलों में कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई। साथ ही 3 आरोपियों के कब्जे से 3 धारदार चाकू जब्त किए गए और आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेजा गया।

इसके अलावा 2 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें भी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी के दौरान यह कार्रवाई की गई ताकि त्योहार के दौरान कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ न सके।

मस्तुरी में नशे पर प्रहार, तीन गांवों में रेड

मस्तुरी पुलिस ने ग्राम सरगवा, कर्रा और भोथीडीह में छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार पर चोट की। कुल 18 लीटर से अधिक देशी प्लेन और कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।

तीन आरोपियों को आबकारी एक्ट की धाराओं 34(1) और 34(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत हजारों रुपये बताई गई है।

हुड़दंग और नशे पर जीरो टॉलरेंस

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान मारपीट, हथियारबंदी, नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर शून्य सहनशीलता की नीति लागू रहेगी। लगातार पेट्रोलिंग, वारंट तामिली और मुखबिर तंत्र के आधार पर की जा रही कार्रवाई से साफ संकेत गया है कि त्योहार की आड़ में अराजकता फैलाने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close