बिलासपुर…जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सीपत पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने खांडा पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर अवैध शराब की खेप ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 17 लीटर देशी प्लेन शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक्टिवा जब्त कर ली। दोनों आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिलेभर में चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के दौरान सीपत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में देशी शराब बिक्री के लिए एक्टिवा से लेकर जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
मवेशियों के विवाद में खूनी खेल, चार ग्रामीणों पर टूट पड़े 8 लोग; एक की मौत, 7 गिरफ्तार
मवेशियों के विवाद में खूनी खेल, चार ग्रामीणों पर टूट पड़े 8 लोग; एक की मौत, 7 गिरफ्तार
बिलासपुर/मस्तूरी... फसल को आवारा मवेशियों से बचाने के लिए उन्हें सड़क किनारे छोड़कर लौट रहे ग्रामीणों को रास्ते में रोककर पीटने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने खांडा पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की। कुछ ही देर बाद संदिग्ध एक्टिवा को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब मिली। मौके से रमेश कुमार उर्फ रामेश्वर प्रसाद बंजारे और प्रमेंद्र डहरिया, दोनों निवासी ग्राम देवरी, थाना सीपत, को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 लीटर देशी प्लेन शराब और एक्टिवा क्रमांक CG-10-BV-1695 जब्त की। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
हादसा हुआ तो इलाज के लिए पैसे की चिंता नहीं, घायल को 1.50 लाख तक कैशलेस उपचार दिलाएगी व्यवस्था
हादसा हुआ तो इलाज के लिए पैसे की चिंता नहीं, घायल को 1.50 लाख तक कैशलेस उपचार दिलाएगी व्यवस्था
बिलासपुर...सड़क हादसे के बाद घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि इलाज शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीपत पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और अवैध शराब के नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
एक किलो गांजा, 50 हजार की खेप और पुलिस की दबिश;  नशे का सौदागर गिरफ्तार
एक किलो गांजा, 50 हजार की खेप और पुलिस की दबिश; नशे का सौदागर गिरफ्तार
बिलासपुर/कोटा... कोटा के सूदनपारा में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक किलो गांजा बरामद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.