बिलासपुर…छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों और जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं स्थापित करने का निर्णय लिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस योजना के लिए 10 करोड़ 60 लाख रुपए की स्वीकृति जारी कर दी है। प्रतिमाओं के साथ संबंधित परिसरों का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा।

विभाग के अनुसार यह निर्णय उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की घोषणा के अनुरूप लिया गया है। योजना के तहत राज्य के 32 नगरीय निकायों में प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर जैसे पांच संभागीय मुख्यालय शामिल हैं। प्रत्येक स्थानों के लिए 50-50 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मवेशियों के विवाद में खूनी खेल, चार ग्रामीणों पर टूट पड़े 8 लोग; एक की मौत, 7 गिरफ्तार
मवेशियों के विवाद में खूनी खेल, चार ग्रामीणों पर टूट पड़े 8 लोग; एक की मौत, 7 गिरफ्तार
बिलासपुर/मस्तूरी... फसल को आवारा मवेशियों से बचाने के लिए उन्हें सड़क किनारे छोड़कर लौट रहे ग्रामीणों को रास्ते में रोककर पीटने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा जिला मुख्यालय वाले 27 नगरीय निकायों के लिए 30-30 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इनमें चार नगर निगम और 23 नगर पालिकाएं शामिल हैं। विभाग ने प्रतिमा स्थापना और संबंधित विकास कार्यों के लिए प्राविधिक स्वीकृति आदेश भी जारी कर दिए हैं।

यह पहल ऐसे समय में की गई है जब 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई जाएगी। सरकार का कहना है कि प्रतिमा स्थापना का उद्देश्य उनके सार्वजनिक जीवन, शिक्षा, उद्योग और राष्ट्रीय एकता से जुड़े योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

ये खबर भी पढ़ें…
हादसा हुआ तो इलाज के लिए पैसे की चिंता नहीं, घायल को 1.50 लाख तक कैशलेस उपचार दिलाएगी व्यवस्था
हादसा हुआ तो इलाज के लिए पैसे की चिंता नहीं, घायल को 1.50 लाख तक कैशलेस उपचार दिलाएगी व्यवस्था
बिलासपुर...सड़क हादसे के बाद घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि इलाज शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योजना के तहत केवल प्रतिमाएं ही नहीं लगाई जाएंगी, बल्कि उनके आसपास के परिसर को भी व्यवस्थित और आकर्षक रूप से विकसित किया जाएगा। विभाग ने संबंधित नगरीय निकायों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
एक किलो गांजा, 50 हजार की खेप और पुलिस की दबिश;  नशे का सौदागर गिरफ्तार
एक किलो गांजा, 50 हजार की खेप और पुलिस की दबिश; नशे का सौदागर गिरफ्तार
बिलासपुर/कोटा... कोटा के सूदनपारा में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक किलो गांजा बरामद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.