बिलासपुर.. सरकंडा पुलिस ने नशे के लिए प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री करने वाले युवक को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी से सैकड़ों इंजेक्शन और नशीली गोलियां बरामद किया है। आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि बहतराई स्थित नाग-नागिन तालाब के पास कुछ युवक अवैध दवाओं की बिक्री कर रहे हैं। सरकंडा थाना पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही दो युवक भागने लगे, जिनमें से एक को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम राजेंद्र साहू (22), निवासी बहतराई बताया। उसका साथी रितेश उर्फ लूटू पांडेय मौके से भाग निकला।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट कर नुकीले लोहे के पेचकस से उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजेंद्र की तलाशी लेने पर उसके पास सफेद और काले रंग के बैग से 25 नग Avil Injection, 100 नग Rexogesic Injection और 130 नग Nitrazepam Tablets बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत लगभग 6,506 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, इंजेक्शन और गोलियों का नशे के लिए गलत इस्तेमाल किया जाता है, जो शरीर को कमजोर करने, सांस लेने में परेशानी, याददाश्त पर असर डालने और सामान्य जीवन को बर्बाद करने तक का कारण बन सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस का कहना है कि अवैध नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.