cg news/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में police bharti अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रदर्शन करना भीम आर्मी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया है।

ओसीएम चौक के पास मुख्य सड़क पर बैठकर यातायात बाधित करने और नारेबाजी करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद और जिला अध्यक्ष समेत 11 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, police bharti अभ्यर्थियों की विभिन्न मांगों के समर्थन में भीम आर्मी के बैनर तले करीब 100 से 150 कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च निकालने के लिए निकले थे। प्रदर्शनकारी जब ओसीएम चौक पर पहुंचे, तो वे अचानक मुख्य सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे।

सड़क के बीचों-बीच प्रदर्शनकारियों के बैठने से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों लंबी कतारें लग गईं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।

police bharti/स्थिति यह हो गई कि मरीजों को लेकर अस्पताल जा रही एंबुलेंस और स्कूली बच्चों को घर छोड़ने वाली बसें घंटों तक जाम में फंसी रहीं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी किए जाने की बात सामने आई है।

घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात था। अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रदर्शनकारियों को लगातार समझाइश दी और उन्हें नवा रायपुर के तूता स्थित निर्धारित धरना स्थल पर जाने का आग्रह किया। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बात मानने से इनकार कर दिया और सड़क से हटने से मना कर दिया।

इन पर दर्ज हुई एफआईआर
प्रशासनिक चेतावनी और समझाइश के बाद भी रास्ता जाम करने पर कोतवाली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद, जिला अध्यक्ष देवेंद्र मैरिसा, युवराज ढीढी समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, सार्वजनिक मार्ग को बाधित करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने के इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।