LIVE UPDATE
Bilaspur

नशे के सौदागरों पर पुलिस का वार, दो गांवों से 85 लीटर शराब पकड़ी

होली ऑपरेशन: 85 लीटर कच्ची महुआ जब्त, दो आरोपी सलाखों के पीछे

बिलासपुर…. होली के ठीक पहले रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर सीधा वार किया है। खैरखुण्डी और रिंगवार गांव में दबिश देकर पुलिस ने कुल 85 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद थाना स्तर पर दो अलग-अलग टीम बनाई गईं। पहली टीम ने खैरखुण्डी में लक्की प्रसाद प्रजापति के घर की बाड़ी में छापा मारा, जहां से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। दूसरी टीम ने रिंगवार में शिवशंकर धनवार के घर से 25 लीटर शराब जब्त की। दोनों मामलों में कुल 17 हजार रुपये कीमत की शराब पुलिस ने कब्जे में ली और आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।

जिले में त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने अवैध नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने अभियान को जमीन पर उतारा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close